फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   District Panchayat president listened to complaints of 116 victims

जिला पंचायत अध्यक्ष ने 116 पीड़ितों की सुनीं शिकायतें

Tue, 14 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat president listened to complaints of 116 victims
District Panchayat president listened to complaints of 116 victims - फोटो : KAUSHAMBI
जिला पंचायत अध्यक्ष ने 116 पीड़ितों की सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

मंझनपुर (संवाद)। जिला पंचायत (जिपं) अध्यक्ष अवधरानी ने सोमवार को कार्यालय स्थित सभागार में लोगों की शिकायतें सुनीं। करीब 116 मामले सामने आए। ओसा निवासी चौधरी लाल, पंचमलाल, धर्मराज, दुर्गा प्रसाद आदि ने बताया कि इन्हें शौचालय की प्रथम किस्त की चेक दी गई थी। उसमें ग्राम प्रधान ने मुहर नहीं लगाई। जिससे चेक निरस्त हो गया। अढ़ौली निवासी बेनी प्रसाद ने अपनी लड़की की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराने का आवेदन किया। आवारा पशुओं से निजात पाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बहुंगरी रामसेवक ने गौशाला बनवाने को कहा और इसके लिए सहयोग मांगा। भकंदा गांव के अरुण सिंह पटेल ने बताया कि उनके ग्राम में गौशाला का निर्माण छह महीने पहले किया गया है, लेकिन इसमें आज तक एक भी पशु को नहीं रखा गया। जिपं अध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह, अश्विनी द्विवेदी, साजन मौर्या, शिवमोहन मौर्य, रामप्रकाश सरोज, मीडिया प्रभारी विमल गुप्ता, अनुपम सिंह, हिमांशु जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed