{"_id":"6511d866c1402c462c024794","slug":"district-panchayat-members-husband-faces-threat-from-chairman-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3513-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिला पंचायत सदस्य के पति को अध्यक्ष से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिला पंचायत सदस्य के पति को अध्यक्ष से खतरा
Tue, 26 Sep 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
एसपी से लेकर प्रधानमंत्री तक को पत्र भेजा, सुरक्षा की गुहार
मंझनपुर। जिला पंचायत सदस्य (वार्ड नंबर 26) शायमा देवी के पति जितेंद्र सरोज ने अध्यक्ष कल्पना सोनकर व उनके पति जितेंद्र सोनकर पर हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी, डीजीपी से लेकर प्रधानमंत्री तक काे पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जितेंद्र सरोज का कहना है कि पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने शासन-सत्ता का दुरुपयोग कर कई सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। दबाव बनाने के लिए उनका पैतृक घर तक बुलडोजर से ढहवा दिया गया। अब अध्यक्ष के पति जितेंद्र सोनकर उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं कि अभी मकान ही गिरवाया है। आगे ऐसा किया जाएगा कि कोई सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा।
प्रधानमंत्री, राज्यपाल, डिप्टी सीएम, सीजेआई, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग और एसपी को भेजे गए पत्र में जितेंद्र सरोज ने लिखा है कि यदि उनके या फिर परिवार के सदस्यों के साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदार जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके पति होंगे।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले अध्यक्ष कल्पना सोनकर और उनके पति ने भी अपनी जान को खतरा बताते हुए एसपी को पत्र लिखा था। लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि पिछले दिनों अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के कारण ऐसी बातें सामने आ रही हैं।
वर्जन
सदस्य के पति द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। सदस्य ब्लैकमेल करने के लिए मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं।
कल्पना सोनकर, अध्यक्ष जिला पंचायत