{"_id":"60d62cd48ebc3e6efb0c2a81","slug":"district-panchayat-election-nomination-will-be-held-today-voting-on-july-three-kaushambi-news-ald3093065180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं.अध्यक्ष चुनाव: नामांकन आज, तीन जुलाई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं.अध्यक्ष चुनाव: नामांकन आज, तीन जुलाई को होगा मतदान
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार की सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 को नाम वापसी की तारीख तय की गई है, जबकि तीन जुलाई को मतदान होगा। इसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए अब तक भाजपा व सपा समर्थित उम्मीदवारों समेत तीन ने छह सेट पर्चे लिए हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार कल्पना सोनकर की तरफ से दो सेट, जबकि सपा समर्थित उम्मीदवार विजमा देवी ने तीन सेट में पर्चा लिया है। इसी तरह वार्ड नंबर 11 से निर्वाचित सदस्य सीमा देवी ने भी एक सेट पर्चा लिया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि नामांकन के दिन तक पर्चे लिए जा सकते हैं। उधर, नामांकन को लेकर पुलिस-प्रशासन शुक्रवार की देर शाम तक अपनी तैयारियों में जुटा रहा। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि डायट मैदान में बैरिकेडिंग कर भीड़ को रोक दिया जाएगा। कलक्ट्रेट के अंदर नामांकन के लिए प्रत्याशी और प्रस्तावक समेत सिर्फ पांच सदस्यों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। पूरे परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को ओसा, समदा एवं मंझनपुर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। शनिवार को कलक्ट्रेट की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया जाएगा। सुरक्षा में तीनों सीओ, नौ थानाध्यक्ष के साथ ही एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। खुद एएसपी स्थिति पर नजर रखेंगे।
बागी हो गई सीमा, करेंगी निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन
वार्ड नंबर 11 से निर्वाचित बसपा की एक मात्र सदस्य सीमा देवी ने अध्यक्ष का सपना लेकर महीने भर भाजपा का दामन थाम लिया था। तमाम मंथन के बाद शुक्रवार की शाम भाजपा की ओर से कल्पना सोनकर को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए जाने पर सीमा बगावत पर उतर आईं।
सीमा के पति अनिल अग्नहोत्री ने मीडिया को बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी का निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराएंगे। सूत्रों का कहना है कि सीमा का टिकट कटने की आहट पहले से ही हो गई थी। इसीलिए उन्होंने दो दिन पहले ही नामांकन पत्र खरीद लिया था।
जिला पंचायत सदस्य आरसी जाफरी के खिलाफ एफआईआर
चायल के वार्ड नंबर दो से जिला पंचायत सदस्य चुने गए आरसी जाफरी के खिलाफ चरवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला पंचायत सदस्य पर गलत तरीके से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाने का आरोप है।
महगांव निवासी आरसी जाफरी वर्तमान में वार्ड नंबर दो चायल द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। इससे पहले वह महगांव में कोटे की दुकान चलाते थे। आपूर्ति विभाग का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद भी आरसी जाफरी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित कर रहे हैं।
आपूर्ति विभाग के अनुसार जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद वह किसी भी लाभ के पद पर नही रह सकते हैं। चायल तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय में तैनात एआरओ सतेंद्र राय की तहरीर पर शुक्रवार को चरवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर चरवा अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी जिला पंचायत सदस्य आरसी जाफरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है।