फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   District divided into three zones and 15 sectors

कौशांबी: तीन जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
District divided into three zones and 15 sectors
तीन जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया जिला
विज्ञापन

85 केंद्रों पर 47,925 परीक्षार्थी आज देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार (आज) से शुरू हो रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। नकल मुक्त परीक्षा के लिए जिले को 3 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 85 परीक्षा केंद्रों पर भी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक दो पालियों में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा में हाईस्कूल के 26,223 और इंटरमीडिएट के 21,702 समेत कुल 47,925 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। संवेदनशील, अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित 20 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। डीआईओएस कार्यालय से लेकर राज्य मुख्यालय तक बने कंट्रोल रूम से परीक्षा कक्ष पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। जिले में नकल रोकने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। केंद्रों पर सीटिंग प्लान तय कर डेस्क स्लिप चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन

शासन ने प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को परीक्षा केंद्र से 200 मीटर दूर रहने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दौरान निर्धारित परिधि में मिलने पर कार्रवाई होगी। इसकी जिम्मेदारी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल लॉक में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को रखा जाएगा। इसे खोलने और बंद करने के लिए लॉगबुक बनेगी। कक्ष को खोलने, लॉक करने और सील करने की कार्रवाई केंद्र व्यस्थापक, बाहरी केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा। तीनों को लॉगबुक की संपूर्ण जानकारी अंकित करनी होगी। जितनी बार भी लॉक खोला जाएगा, हर बार डाटा भरना होगा।
इंसेट
डीआईओएस कार्यालय में बना कंट्रोल रूम

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 8423966409 है। राजकीय हाईस्कूल रामपुर धमावां के प्रधानाचार्य असीम श्रीवास्तव प्रथम पाली और दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रमाशंकर पांडेय को द्वितीय पाली का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दोनों शिफ्टों में चार शिक्षक और चार ऑपरेटर मौजूद रहेंगे। जो एलईडी के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे।

इंसेट
शिक्षिका ही लेंगी छात्राओं की तलाशी
डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के समय नकल रोकने के लिए गेट से लेकर परीक्षा कक्ष में छात्राओं की तलाशी सिर्फ महिला शिक्षक
द्वारा ही ली जाएगी। निर्देशों का अनुपालन नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----------------
परीक्षा अवधि में बंद रहेंगी फोटो कॉपी व स्कैनर की दुकान
मंझनपुर। परीक्षा अवधि में जिले में बनाए गए 85 केंद्रों के एक किलोमीटर दायरे में स्थित फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों को बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने वाले सभी आवश्यक प्रबंध भी किए जाएंगे। इसमें शिथिलता पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। संवाद
--------------
परीक्षा पर एक नजर
हाईस्कूल-26,223
इंटरमीडिएट-21,702
कुल छात्र-47,925
परीक्षा केंद्र-85
संवेदनशील केंद्र-10
अति संवेदनशील-10
सेक्टर मजिस्ट्रेट-15
जोनल मजिस्ट्रेट-03
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-85
कुल कक्ष निरीक्षक-2668
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed