फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   distric hospital without bedsheet

जिला अस्पताल के वार्डों से चद्दर गायब

Wed, 22 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 22 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
distric hospital without bedsheet
kaushambi
सीएम योगी के फरमान जारी करने के बाद भी जिला अस्पताल की स्थिति में मंगलवार को भी कोई परिवर्तन नहीं दिखा। वार्डों से बेड शीट (चद्दर) गायब मिले। बेड पर मरीज अपनी चद्दर बिछाकर लेटे थे। इसके अलावा कई ओपीडी से डॉक्टर भी गायब मिले। इनके कमरों की कुर्सियां 11 बजे तक खाली रही। मजबूरन मरीजों को बाहर जाकर इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन


  जिला अस्पताल की सेवाओं में सरकार बदलने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। सबकुछ पहले जैसा ही चल रहा है। मंगलवार को जनरल वार्ड के सभी बेडों से चद्दर गायब मिली। मरीजों ने बेड पर बिछाने के लिए अपने घरों से चद्दर मंगवाई थी। अस्पताल की चद्दर कहां गई, इसका जवाब किसी के पास नहीं था। यही हाल महिला वार्ड का भी था। स्टाफ नर्स भी अपने कमरों से गायब थीं। तीमारदार रामचंद्र ने बताया कि कई बार उन्होंने स्टाफ नर्स से चद्दर मांगी, लेकिन नहीं दी गई। नर्सों का कहना है कि चद्दर है ही नहीं तो कहां से दें। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अस्पताल की चद्दर गई कहां। ओपीडी का भी हाल बुरा था। दो ओपीडी की कुर्सियां खाली थीं, जबकि अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आए थे। जहां डॉक्टर बैठे थे, वहां लंबी लाइन लगी थी। कई मरीजों ने मजबूरन बाहर जाकर अपना इलाज कराया।
विज्ञापन


चद्दर धुलाई में चल रहा है खेल
जिला अस्पताल में सफाई का ठेका है। ठेका लेने वाली कंपनी लगातार खेल कर रही है। चद्दर की सफाई प्रतिदिन कराकर खेल किया जाता है, जबकि हकीकत यह है कि मरीजों को चद्दर दी ही नहीं जाती। ठेकेदार धुली चद्दर स्टाफ को देता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार को सख्त चेतावनी दी गई है। बुधवार से सभी बेडों पर चद्दर बिछेगी। इसके अलावा हर दिन चद्दर भी बदला जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. दीपक सेठ, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed