{"_id":"5ea876e28ebc3e85b54f7105","slug":"distortion-in-the-records-of-33-thousand-farmers-of-the-district-stuck-honor-fund-kaushambi-news-ald2744861127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 33 हजार किसानों के अभिलेखों में गड़बड़ी, अटकी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 33 हजार किसानों के अभिलेखों में गड़बड़ी, अटकी सम्मान निधि
विज्ञापन
जिले के 33 हजार किसानों के अभिेलखों में गड़बड़ी, अटकी सम्मान निधि
कृषि विभाग ने ब्लॉक वार कर्मचारी नामित कर जारी किया व्हाट्सएप नंबर
किसान आधार कार्ड व बैंक खाता संख्या भेजकर दुरुस्त करा सकते हैं गड़बड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अभिलेखीय गड़बड़ी के कारण दोआबा के करीब 33 हजार किसानों की सम्मान निधि अटक गई है। खाते में धनराशि नहीं पहुंचने पर किसान बैंक और कृषि विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। समस्या को देखते हुए विभाग ने विकास खंडवार कर्मचारियों को नामित कर उनके व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। लाभ से वंचित किसान अपने बैंक खाता व आधार कार्ड नंबर व्हाट्सएप कर सकते हैं। ताकि इसके आधार पर गड़बड़ी दुरुस्त कर योजना से लाभान्वित कराया जा सके।
लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त मुहैया कराने का एलान किया है। जिले में योजना के तहत सवा दो लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अभी तक 1.70 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये योजना की धनराशि भेजी जा चुकी है। जबकि 33 हजार किसानों के डाटा में गड़बड़ी होने के कारण योजना से लाभान्वित नहीं कराया जा सका है। उप निदेशक कृषि उदयभान गौतम का कहना है कि इनमें से कुछ के बैंक खाते तो कुछ के आधार नंबर या फिर नाम में गड़बड़ी है। लॉकडाउन में परेशान किसान योजना की धनराशि के लिए बैंक और कृषि कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे किसानों की समस्या को देखते हुए विभाग ने ब्लॉक वार एक-एक कर्मचारी को नामित कर व्हाटसएप नंबर जारी किया है। किसान संबंधित ब्लॉक के अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपना-अपना आधार कार्ड एवं बैंक खाता व्हाट्सएप भेज सकते हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
----
मंझनपुर में खुला कंट्रोल रूम
मंझनपुर। कृषि विभाग ने जनपद मुख्यालय में किसान कंट्रोल रूम खोला है। कंट्रोल रूम के लिए राधेश्याम, सत्येंद्र यादव एवं अरविंद की नियुक्ति की गई है। किसान प्रति दिन सुबह नौ बजे से छह बजे तक फोन नंबर 05331-232006 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।