फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dispute between brothers over distribution of property, one killed

संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, एक की हत्या

Fri, 24 Dec 2021 07:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Dispute between brothers over distribution of property, one killed
संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, एक की हत्या
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, विवाद में बीच बचाव करने गया था युवक
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मंदर गांव में बृहस्पतिवार रात हुई घटना
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मंदर गांव में बृहस्पतिवार की रात संपत्ति के बंटवारे को लेकर चार भाइयों के बीच हुए विवाद में कुल्हाड़ी मारकर एक की हत्या कर दी गई। मृतक परिवार का छोटा भाई था और वह भाइयों के बीच बीच बचाव के लिए गया था। तभी एक भाई ने कुल्हाड़ी से उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने तीन भाइयों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

मंदर गांव निवासी मिठाई लाल के चार बेटों में फूलचंद्र उर्फ काला बच्चा (32) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। फूलचंद्र से तीन बड़े भाई कल्लू, ननका और चौबे के बीच मां के नाम रही जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को भी कल्लू और चौबे के बीच विवाद हुआ था। विवाद जब बढ़कर मारपीट की नौबत तक पहुंच गया तो सबसे छोटा भाई फूलचंद्र बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान कल्लू ने तैश में फूलचंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीखपुकार सुन जुटे परिजन और पड़ोसियों ने दखल देकर मामला शांत कराते हुए गंभीर रूप से जख्मी कल्लू को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी किरन देवी की तहरीर पर कल्लू, ननका और चौबे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed