फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   direction

48 घंटे में बदलें खराब ट्रांसफार्मर

Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
direction
dm kaushambi
 नवागत डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट में पदभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने बैठक की। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, जनशिकायतों का समय पर निस्तारण कराना व सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन


डीएम मनीष कुमार वर्मा वर्ष 2011 बैच के आईएएस हैं। बतौर जिलाधिकारी कौशाम्बी में उनकी पहली नियुक्ति है। इससे पहले वह प्रतापगढ़ व मथुरा के सीडीओ रह चुके हैं। जिलाधिकारी बनने से पहले वह विकास प्राधिकरण नोएडा में अपर मुख्य कार्य पालक पद पर तैनात रहे। बैठक में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता में है। जन शिकायतों का निस्तारण भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। एक्सईएन जलनिगम को खराब हैंडपंपों को ठीक कराने व एक्सईएन विद्युत को खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे के भीतर बदले जाने का आदेश दिया। प्रत्येक बुधवार को चार से छह बजे तक प्रत्येक कार्यालय में सफाई अभियान चलेगा।जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बेसिक शिक्षा में सुधार लाने का निर्देश बीएसए को दिया। डीएम ने गेहूं खरीद में मंडल में पहला स्थान लाने का निर्देश जिला विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा को दिया। अंत में उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को हिदायत दी कि उनकी अनुमति बगैर कोई भी जिला छोड़कर बाहर नहीं जाएगा। बैठक में एसपी वीके मिश्र, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी, एसडीएम मंझनपुर लालजी मिश्र, एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ डीके दोहरे, डीपीआरओ कमल किशोर, डीएसटीओ पन्नालाल सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed