Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DIET faculty members will prepare the question papers for the half-yearly examinations of basic schools.

Kaushambi News: डायट प्रवक्ता तैयार करेंगे बेसिक स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर

Wed, 04 Nov 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 04 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
DIET faculty members will prepare the question papers for the half-yearly examinations of basic schools.
जिला बेसिक ​शिक्षा अ​​धिकारी कार्यालय। संवाद
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के 1096 परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ताओं को सौंपी गई है। उन्हें पांच दिन के भीतर प्रश्नपत्र तैयार करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर विषयवार प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। डायट प्रवक्ताओं को प्रश्नपत्र तैयार करते समय कक्षा के स्तर और निर्धारित पाठ्यक्रम का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद उन्हें संबंधित अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारियों में जुटा विभाग

जिले के 1096 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। विद्यालयों में परीक्षा के आयोजन, प्रश्नपत्रों की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने की योजना है। 17 नवंबर से शुरू होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा 21 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। डायट प्रवक्ताओं को प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र तैयार कराकर सभी विद्यालयों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed