फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dharna in manjhanpur

कानून के छात्र की हत्या पर बिफरे लोग

Tue, 13 Feb 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
dharna in manjhanpur
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
मंझनपुर। इलाहाबाद में कानून के छात्र दिलीप की हत्या से कौशाम्बी में भी आक्रोश है। सोमवार को एक राजनीतिक व छात्रों के संगठन ने मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी व परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


भारतीय विद्यार्थी मोर्चा (भाविमो)के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में छात्रों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि भाजपा शासनकाल में दलित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लिहाजा शिक्षण संस्थानों व आसपास छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा, एक सरकारी नौकरी की भी मांग की गई। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर अंगद मौर्या, राजू पाल, विक्रम सिंह, सुनील सिंह, जुगराज यादव, नरेंद्र कुमार, ननका प्रसाद, रमेश गौतम, आशीष मौया मानसिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह भारत क्रांति रक्षक पार्टी (भाक्रांरपा) के कार्यकर्ताओं ने भी डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा शासनकाल में फर्जी एनकाउंटर व हत्याओं का ग्राफ बढ़ गया है। 11 फरवरी को इलाहाबाद में कानून के छात्र की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मृतक के परिवार को  मुआवजा व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार शिवराज पासी, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राज पासी, राम आसरे राज पासी, मदन सिंह राज पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed