फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Devotees gathered in Kadham on Sheetla Ashtami

Kaushambi News: शीतला अष्टमी पर कड़ाधाम में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 12 Jun 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 12 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Kadham on Sheetla Ashtami
कड़ा स्थित शीतला धाम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
शीतला अष्टमी पर कड़ाधाम में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

- गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, शीतलाधाम में माथा टेक मांगा आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। शीतला अष्टमी पर रविवार को शक्तिपीठ कड़ाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सिर्फ कौशाम्बी ही नहीं, आसपास के कई जनपदों से भी लोग यहां पहुंचे। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद शीतला धाम पहुंच कर पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की।
51 शक्तिपीठों में शुमार शीतला माता के कड़ा स्थित धाम में भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कड़ाधाम के विभिन्न घाटों पर स्नानार्थियों की खासा भीड़ रही। प्रतापगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, मिर्जापुर, रायबरेली, सुलतानपुर, वाराणसी समेत अन्य कई जनपदों से लोग दर्शन- पूजन करने आए। भक्तों ने निशान और पालना भी चढ़ाया। कड़ाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह अपनी टीम के साथ खुद मुस्तैद रहे। यही नहीं, दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए 30 सफाई कर्मचारियों की टोली लगाई गई थी। इसके अलावा पानी के सात टैंकरों का इंतजाम भी नगर पंचायत ने कराया था।
विज्ञापन

कौशाम्बेश्वर संकटमोचन आश्रम में रामकथा आज से
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के प्राचीन कौशाम्बेश्वर संकट मोचन आश्रम में भगवान श्रीराम जी की संगीतमय कथा का आयोजन सोमवार को होगा। कार्यक्रम के आयोजक बाबा बुद्धनदास महाराज ने बताया कि 12 जून से संगीतमय भगवान रामकथा शुरू हो रही है। 18 जून को पूर्णाहुति (हवन) के साथ इसका समापन होगा। 19 जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed