फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Devotees cheered by the sight of Jagat Janani

जगत जननी के दर्शन से निहाल हुए भक्तों ने लगाए जयकारे

Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees cheered by the sight of Jagat Janani
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन रविवार को कड़ा स्थित मां शीतला धाम जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने जगतजननी मां शीतला के पांचवे स्वरूप स्कंद माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धाम का चप्पा-चप्पा भक्तिभाव में लीन नजर आया। उधर, जिले के अन्य प्रमुख कस्बों, बाजारों में सजाए गए पूजा पंडालों, देवी मंदिरों में भी आस्थावानों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

शक्ति का पांचवां स्वरूप स्कंद माता माना गया है। नवरात्र के पांचवें दिन मां के इसी स्वरूप की उपासना की जाती है। लेकिन इस बार शारदीय नवरात्र में एक तिथि की हानि होने के कारण चौथे दिन रविवार को ही भक्तों ने देवी के स्कंदमाता स्वरूप की उपासना की।
विज्ञापन

इसके लिए शक्ति पीठ कड़ा धाम में स्थानीय भक्तों के साथ ही प्रदेश के कोने-कोने से आस्थावानों का सैलाब उमड़ पड़ा। मां का भव्य शृृंगार किया गया। गंगा स्नान करने के बाद आस्थावान माला-फूल, नारियल, चुनरी प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे और मां की झलक पाकर निहाल हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने सुहाग की सामग्री अर्पित की तो पुरुषों ने प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। चुनरी, फूल व रंग-बिरंगी झालरों से मंदिर की गई सजावट की गई। नवरात्र में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रोच्चार और मां शीतला के जयकारे से समूचा धाम में गूंजता रहा।

सुबह मंगला आरती के बाद मां का कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। मां का कपाट खुलते ही आदिशक्ति के जयघोष से समूचा परिसर गुंजायमान हो उठा।
शीतला धाम कड़ा के अलावा मुख्यालय मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, पश्चिमशरीरा स्थित झारखंडी मंदिर, अढ़ौली स्थित देवी मंदिर, किशुन अंबारी स्थित माता अंबारी समेत सभी कस्बों बाजारों के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। पूजा पंडालों में भी दिन भर पूजा-पाठ व रात में भजन-कीर्तन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed