फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Devotee from Punjab dies in road accident

Kaushambi News: सड़क हादसे में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Devotee from Punjab dies in road accident
कोखराज के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार रात पिकअप की टक्कर से बस सवार पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसा महाकुंभ में संगम स्नान कर टूरिस्ट बस से घर लौटते समय हुआ। पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार दोपहर साथी मृतक का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


पंजाब के पठानकोट गुरुदासपुर जिले से 30 श्रद्धालु टूरिस्ट बस से 24 फरवरी को महाकुंभ में संगम स्नान के लिए निकले थे। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर संगम में डुबकी लगाने के बाद सभी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का दर्शन करने चले गए थे। अगले दिन वाराणसी से घर लौटते समय रात दो बजे कोखराज के पास पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बस की सीढ़ी पर बैठे पठानकोट शहर के वार्ड नंबर 28 बाबा तारा गुरु मोहल्ला निवासी अविनाश कुमार (37) जख्मी हो गए। साथी दीपक वर्मा की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed