फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Development works worth two crores got green signal in the meeting of Nagar Panchayat Board.

Kaushambi News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में दो करोड़ के विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

Sun, 23 Jun 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 23 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Development works worth two crores got green signal in the meeting of Nagar Panchayat Board.
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में दो करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। इस बजट से नगर के हर वार्ड में पेयजल, मार्ग प्रकाश, सड़क, जल निकासी आदि की समस्याएं दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। नगर पंचायत क्षेत्र के 11 सभासदों में से 10 ने इसमें हिस्सा लिया। सभी ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं उठाईं। उनके निस्तारण के लिए विकास कार्यों का प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखा। इस दौरान करीब दो करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दी। अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। बताया कि पास हुए दो करोड़ के प्रस्तावों से हर वार्ड में विकास कार्य कराएं जाएंगे। जल निकासी के लिए नाली निर्माण पर 50 लाख, पेयजल और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था पर 40-40 लाख और इंटरलाॅकिंग सड़कों के निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इन कार्यों के होने के बाद नगरवासियों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के अलावा पुलिस चौकी के पास आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना भी कराई जाएगी। इसके लिए खाका खींचा जा रहा है। बैठक में अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी, सभासद अंकित मिश्रा, ज्ञान सिंह, रत्नेश सोनकर, सपना देवी, चिंता देवी, अनिता देवी, राकेश पटेल, मिथिलेश केसरवानी, शमी मोहम्मद, वीरेंद्र पटेल, लेखा लिपिक दीप कमल, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed