फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Development of Hindi, development of the country: Justice

हिंदी का विकास, देश का विकास : न्यायमूर्ति

Mon, 21 Nov 2022 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Development of Hindi, development of the country: Justice
भरवारी। अनुशासन से सभी कार्य संभव हो जाते है। हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। अभिभावकों को अपने बच्चों को अनुशासन की सीख देनी चाहिए। हिंदी मातृ भाषा है। इसीलिए रोजाना 40 मिनट का जजमेंट हिंदी में देता हूं। हिंदी का विकास, देश का विकास है। यह बातें उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश डॉ. गौतम चौधरी ने कहीं। रविवार को भरवारी में आयोजित केपीएस के फिएस्टा-4 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। निदेशक सीमा पवार ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि ने कौशाम्बी का विश्व स्तर पर नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी सुनीता को भी सम्मानित किया। सुनीता ने यूथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 कुवैत में आयोजित 3000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोहा। एनडी ग्रुप के चेयरमैन व पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय मंत्री रमेश अग्रहरि, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद उर्फ काले केसरवानी, जगदीश शिवहरे, सुभाषचंद्र गुप्ता, राजेश अग्रहरि आदि उपरिस्थत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केपीएस फिएस्टा-4 के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता हुई। कक्षा 3 से 5 तक ब्वॉयज की 100 मीटर दौड़ में केपीएस भरवारी के सत्यम ने और गर्ल्स में सौम्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चो ने भाग लिया। इसमें केपीएस भरवारी के मो. कैफ व गर्ल में एनडी भरवारी की मीनाक्षी मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार केपीएस भीटी के अमित व एनडी की कल्पना ने 200 मीटर की दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। 9 से 12 क्लास के 400 मीटर दौड़ में केपीएस भरवारी के संजय व गर्ल्स में भीटी की मोनी पांडेय भीटी ने पहला स्थान प्राप्त किया। किड्जी के बच्चों की 50 मीटर की दौड़ में रुद्रेश, त्रिशा व सुप्रीत ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed