फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Desks and benches purchased for 15 PM Shri schools at a cost of Rs 34 lakh

Kaushambi News: 15 पीएमश्री विद्यालयों के लिए 34 लाख रुपये से खरीदी गईं डेस्क-बेंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Desks and benches purchased for 15 PM Shri schools at a cost of Rs 34 lakh
खरीदी गई डेस्क-बेंच की जांच करते अ​धिकारी। स्रोत- प्रशासन - फोटो : नहर के पानी से डूबी गेहूं व सरसों की फसल
जिले के पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। शासन की योजना के तहत 15 पीएमश्री विद्यालयों के लिए 34 लाख रुपये की लागत से डेस्क-बेंच की खरीद पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन्हें विद्यालयों को भेजे जाने की तैयारी है, जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले के आठ ब्लॉकों में कुल 15 पीएमश्री विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1600 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अब तक पर्याप्त फर्नीचर न होने के कारण बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। डेस्क-बेंच मिलने से विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक राहत मिलेगी। बल्कि उनकी पढ़ाई में भी एकाग्रता बढ़ेगी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मूरतगंज ब्लॉक को छोड़कर जिले के अन्य सात ब्लॉकों में दो-दो पीएमश्री विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय को 35 डेस्क-बेंच उपलब्ध कराई जाएंगी। एक डेस्क-बेंच पर तीन बच्चे बैठ सकेंगे। इससे कक्षा में बैठने की व्यवस्था बेहतर होगी और बच्चों को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed