फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CMO asked what is the degree, the quack said...B.Sc.

Kaushambi News: डिप्टी सीएमओ ने पूछा डिग्री क्या है, झोलाछाप बोला...बीएससी

Sun, 31 Dec 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 31 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO asked what is the degree, the quack said...B.Sc.
डिप्टी सीएमओ ने पूछा डिग्री क्या है, झोलाछाप बोला...बीएससी
विज्ञापन

-- आलमचंद में पकड़ा गया अवैध क्लीनिक, नोटिस जारी कर तीन दिन में मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मूरतगंज के आलमंचद में अवैध रूप से चल रही क्लीनिक में एक झोलाछाप मरीज का उपचार कर रहा था। शनिवार को डिप्टी सीएमओ ने छापा मार दिया। झोलाछाप से डिग्री के बारे में पूछा तो बताया कि बीएससी है। उसका जवाब सुन डिप्टी सीएमओ दंग रह गए। क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

आलमचंद में अदिति इंटीग्रेटेड फार्मा क्लीनिक एंड विजन प्वाइंट नाम से एक क्लीनिक संचालित है। इसके बाहर जो बोर्ड लगा है उसमें उसमें डॉ. कमलेश और डॉ. मिथिलेश का नाम लिखा है। डॉ. कमलेश के आगे बीएससी और डॉ. मिथिलेश के आगे डी-फार्मा लिखा है। इस क्लीनिक में मरीजों को भर्ती करने के लिए पांच बेड भी हैं। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने इस क्लीनिक पर छापा मारा। यहां बुखार का मरीज भर्ती मिला। उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। डिप्टी सीएमओ ने इलाज कर रहे शख्स कमलेश से डिग्री के बारे में पूछा तो उसने बीएससी बताया। यह जवाब सुनकर डिप्टी सीएमओ भी हैरत में पड़े गए। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि कमलेश के भाई मिथिलेश ने डी-फार्मा कर रखा है, लेकिन वह सिर्फ मेडिकल स्टोर का लाइसेंस ले सकता है, लेकिन यह भी नहीं लिया गया था। झोलाछाप कमलेश को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर क्लीनिक सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed