फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM Keshav will come tomorrow to file nomination of BJP candidate Vinod Sonkar.

Kaushambi News: भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर का नामांकन कराने कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव

Tue, 30 Apr 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav will come tomorrow to file nomination of BJP candidate Vinod Sonkar.
भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर का नामांकन कराने कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव
विज्ञापन

--दो मई को सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज व बसपा उम्मीदवार शुभनारायण गौतम भरेंगे पर्चा
फोटो नं-डिप्टी सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर बुधवार को नामांकन करेंगे। विनोद का नामांकन कराने के लिए प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी आएंगे। वहीं, सपा प्रत्याशी सुष्पेंद्र कुमार सरोज और बसपा उम्मीदवार शुभनारायण गौतम दो मई को पर्चा भरेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए एक मई से प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का नामांकन शुरू हो जाएगा। बुधवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरेंगे। इस मौके पर मुख्यालय मंझनपुर में नामांकन सभा आयोजित की गई है। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन के कई अन्य नेता भी हिस्सा लेंगे। इसे लेकर पार्टी और प्रत्याशी ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज दो मई को अपने पिता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। इसी तरह बसपा प्रत्याशी शुभनारायण गौतम भी पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक कुमार गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर राजू गौतम समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उम्मीदवारी का पर्चा भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed