फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM Keshav planted saplings in Kaushambi, counted the achievements of the government

UP : डिप्टी सीएम केशव ने कौशांबी में किया पौधरोपण, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sat, 22 Jul 2023 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 03:41 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समूह की महिलाओं को चेक वितरित किया। डिप्टी सीएम ने पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके आवास की चाभिया सौंपीं। किसानो को ट्रैक्टर और अरहर के बीज भी वितरण किया। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav planted saplings in Kaushambi, counted the achievements of the government
भरवारी में पौधरोपण करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भरवारी के भवंस मेहता कॉलेज में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पौधरोपण कर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूपी में आज 30 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है और 15 अगस्त को पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कौशाम्बी जिले में आज 22 लाख पौधे रोपे जाएंगे।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समूह की महिलाओं को चेक वितरित किया। डिप्टी सीएम ने पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके आवास की चाभिया सौंपीं। किसानो को ट्रैक्टर और अरहर के बीज भी वितरण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं एवम उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। भवंस मेहता कालेज भरवारी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत लगभग छह हजार पौधे रोपित किए गए हैं। इस कॉलेज परिसर में अब तक वृक्षारोपण अभियान के तहत लगभग 24 हजार पौधे रोपित किए गए हैं।

विज्ञापन

Deputy CM Keshav planted saplings in Kaushambi, counted the achievements of the government
कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कृषि एवम वन विभाग ने रुद्राक्ष का पौधा उपहार स्वरूप दिया। ॉडिप्टी सीएम ने रुद्राक्ष का पौधा बृजेंद्र नारायण मिश्रा भगवानपुरी को सौंप दिया और उसे लगाकर उसकी सुरक्षा भी करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता कॉलेज भरवारी में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग के द्वारा आयोजित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किया। डिप्टी सीएम ने मासूम शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया।

डिप्टी सीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं एवम मासूम बच्चों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से संतृप्त किया जाए। उन्हे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने पाए। यादि ऐसी कोई शिकायत मुझ तक आई तो परिणाम गंभीर होंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य आधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित  रहे।

Deputy CM Keshav planted saplings in Kaushambi, counted the achievements of the government
कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

मंच से डिप्टी सीएम ने भितरघातियों को फटकारा

नगर के भवंस मेहता परिसर में अयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मंच के माध्यम से बोलते हुऐ उन्होने भितरघातियों को निशाने पर लेते हुऐ कहा की जो भी कार्य इन्होने 2022 के चुनाव में किया है, अब वो 2024 में कुछ नहीं कर पाएंगे उन सभी की पहचान है। समय आने पर उनको उनके इस भीतरघात करने वाले सुधर जाए नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। डिप्टी सीएम के इस फटकार के मंच पर रहें कुछ नेताओ की हवाइयां उड़ने लगींl

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed