{"_id":"6011d0ca8ebc3ef9220c8e78","slug":"deputy-cm-gifts-101-projects-worth-625-crores-kaushambi-news-ald2977500135","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने 625 करोड़ की 101 परियोजनाओं की दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने 625 करोड़ की 101 परियोजनाओं की दी सौगात
विज्ञापन
Deputy CM gifts 101 projects worth 625 crores
- फोटो : KAUSHAMBI
बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डायट मैदान में जिले को 625 करोड़ की 101 परियोजनाओं की सौगात दी। डिप्टी सीएम ने इनमें से 26 परियोजनाओं का लोकार्पण व 75 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त जिले को जल्द ही 870 करोड़ की लागत वाली कई परियोजनाओं की सौगात देने का आश्वासन दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही 945 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया था। इनमें से कई योजनाओं पर कार्य भी शुरू हो गया है। शीघ्र ही जिले को 870 करोड़ की परियोजनाएं मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज सहित अन्य परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।
पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि जनता नहीं चाहती कि प्रदेश में फिर से जंगलराज आए। सपा शासन काल की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में फरियादियों को इंसाफ मिल रहा है। अपराधियों को उनकी जगह पहुुंचाया जा रहा है। प्रदेश की कानून का राज स्थापित किया गया है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास पर काम करती है। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक लालबहादुर, शहर पश्चिमी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवशरण त्रिपाठी ने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, प्रेमचंद्र चौधरी, रमेश पासी, यशपाल केशरी, सुरेंद्र मिश्रा पुष्पा देवी, चंद्रदत्त शुक्ल, पिंटू द्विवेदी, अरुण केसरवानी, धर्मराज मौर्या, अमरनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.........
दोआबा में औद्योगिक इकाई का प्रस्ताव तैयार करें अफसर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से योजनाओं की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के अलावा जिले में रोजगार सृजन के लिए उद्योग धंधों की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यान सहित संबंधित विभागों के अफसर रोजगार सृजन हेतु उद्योग धंधों व फूूड प्रोसेसिंग और मेगा फूड पार्क विकसित करने के लिए कमेटी गठित कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने नहरों की शिल्ट सफाई व शिल्ट को व्यवस्थित करने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई को दिए।
बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराने, जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी विद्यालयों को आच्छादित करने को कहा। बैठक में सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह एसपी अभिनंदन, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
दिल्ली हिंसा का जनता की अदालत में होगा फैसला: केशव
मंझनपुर/करारी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी के दिन जो कुछ हुआ वह भाजपा विरोधी दलों की साजिश है। किसान कभी ऐसा नहीं कर सकते हैं। विरोधियों ने किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर सरकार को बदनाम करने की साजिश की है।
तिरंगे का अपमान करने वालों के प्रति पूरे देश में गुस्सा है। कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय पर्व का अनादर करने वालों का जनता की अदालत में हिसाब होगा। सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जनता आने वाले पंचायत चुनाव में जवाब देगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बुधवार को गृह जनपद कौशाम्बी के दौरे पर आए। सबसे पहले वह पिपरकुंडी गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंचे। यहां उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं से भेंट की। इसके बाद वह टेंवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे।
यहां पर उनका खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। फिर वह जिला मुख्यालय स्थित डायट मैदान पहुंचे। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में सड़कें बन रहीं हैं। भाजपा सरकार सभी वर्गों के लोगों का ख्याल रख रही है। कहा कि भाजपा सरकार 15 साल की बीमारी का इलाज कर रही है। पार्टी का एक ही लक्ष्य है कि जनता की समस्याओं का समाधान हो।
पीएम आवास के 10 लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने दिए प्रमाण पत्र
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिए। इनमें सुमन देवी, उर्मिला देवी, दिनेश कुमार, मीना, मूलचंद्र, शबीना बानो, रामनरेश, कुसुम, अखिलेश कुमार, महावीर प्रसाद केशरवानी, भैयालाल व रूपा देवी शामिल रहीं।

Deputy CM gifts 101 projects worth 625 crores- फोटो : KAUSHAMBI