फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   deputy cm and many ministers reached at meeting place

डिप्टी सीएम केशव सहित कई मंत्रियों का जमावड़ा

Wed, 01 May 2019 01:10 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 01 May 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
deputy cm and many ministers reached at meeting place
जनसभा के लिए तैयार पंडाल - फोटो : कौशाम्बी
भरवारी में बुधवार को सियासियों का जमघट लगेगा। पीएम मोदी की सभा में कौशाम्बी और प्रयागराज के सभी विधायक आएंगे। दोनों संसदीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों को तो रहना ही है। सीएम योगी के साथ केन्द्रीय मंत्री जेपी नेड्डा का भी आगमन हो सकता है। नंदी का आना तय है। 
विज्ञापन


     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भरवारी की जनसभा से कौशाम्बी के साथ प्रयागराज के मतदाताओं को भी साधने का प्रयास करेंगे। दोनों जिलों के उम्मीदवारों, पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कार्यक्रम संयोजक और चायल विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आना तय है। सीएम योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नेड्डा की भी बातचीत चल रही है। संभव है कि यह भी आ जाएं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी भी आएंगे। कौशाम्बी के तीनों विधायकों के साथ प्रयागराज के सभी विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पीएम कौशाम्बी, प्रयागराज के मतदाताओं व पार्टीजनों को संबोधित करके माहौल भाजपा के पक्ष में बनाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम संयोजक के साथ सिराथू तथा मंझनपुर के विधायक भी तैयारियों में लगाए गए हैं। मंगलवार को देखा गया कि तीनों विधायक हैरान-परेशान रहे। कोई टेंट वाले को नसीहत देते दिखा तो कोई अन्य लोगों को। भीषण गर्मी में दिनभर विधायकों का पसीना निकलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed