{"_id":"69a9dbf8b89f0fa6100da8ee","slug":"deputy-chief-minister-keshav-will-interact-with-10000-women-from-self-help-groups-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137515-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगे उप मुख्यमंत्री केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगे उप मुख्यमंत्री केशव
Fri, 06 Mar 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे महिलाओं के कार्यों, अनुभवों और उपलब्धियों की जानकारी लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगे।
जनपद में बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद सात मार्च को 11:30 बजे करेंगे। कार्यक्रम में जिले भर से करीब 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भाग लेंगी।
सरस महोत्सव में खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने उत्पादों को बेहतर तरीके से बाजार में प्रस्तुत कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दूसरे दिन 8 मार्च को 11:05 बजे उप मुख्यमंत्री फिर से सरस महोत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। उपायुक्त स्वत: रोजगार सुखराज बंधु ने बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।