फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deorani-Jethani beaten in recruitment, admitted

रास्ते के विवाद में देवरानी-जेठानी को पीटा, भर्ती

Sun, 02 Feb 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Deorani-Jethani beaten in recruitment, admitted
रास्ते के विवाद में देवरानी-जेठानी को पीटा, भर्ती
विज्ञापन

हमलावरों ने घर में खड़ी बाइक और सामान को भी तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंनपुर। रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर देवरानी व जेठानी का सिर फोड़ दिया। शोरगुल पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 की पुलिस ने महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।

कोखराज कोतवाली के पट्टी परवेजाबाद निवासी दिनेश ने बताया कि उसका पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद है। शुक्रवार की शाम उसकी पत्नी गुड़िया (32) व छोटे भाई सरोज कुमार की पत्नी सविता (30) घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसके घर में धावा बोल दिया। घर के दोनों महिलाओं को पीटा गया। गुड़िया का सिर फट गया हैै। घर के अंदर खड़ी बाइक व अन्य कीमती सामानों को तोड़ डाला गया। पुलिस ने जख्मी देवरानी-जेठानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दिनेेश का कहना है कि इससे पहले 14 दिसंबर 2019 को उसके साथ पड़ोसी मारपीट कर चुके है। कार्रवाई नहीं होने से वह मनबढ़ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed