फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   demonstration in chyal teshil

कोटेदार के खिलाफ लामबंद

Wed, 11 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 11 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
 चिल्लाशहबाजी गांव के कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि राशन प्रति माह न देकर खुले बाजार में बेच दिया जाता है। मंगलवार को चायल तहसील में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की। एसडीएम ने पूूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चायल ब्लाक के चिल्लाशहबाजी गांव निवासी राजाराम, भोलानाथ, अब्दुल कलाम, सियाराम, राम औतार, गंगा प्रसाद, कल्लू, शहनवाज आदि ने बताया कि गांव में संचालित सस्ते गल्ले की दुकान का संचालक गरीबों के हक पर डाका डाल रहा है। कार्डधारकों को समय से राशन और केरोसिन नहीं वितरित करता है। खाद्यान्न को बाजारों में बेच दिया जाता है। आरोप है कि राशन की कालाबाजारी का विरोध करने पर दुकानदार मारपीट पर आमादा हो जाता है। कोटेदार की मनमानी से खफा कार्डधारकों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने पूर्ति निरीक्षक को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed