फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demonstration held regarding various problems of farmers

Kaushambi News: किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 08 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held regarding various problems of farmers
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक चायल शाखा में ट्रेजरी चालान जमा करने की अनुमति दी जाए, ताकि लोगों को 40 किलोमीटर दूर मंझनपुर न जाना पड़े। इसके अलावा चायल यूनानी अस्पताल की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए नया भवन निर्माण की मांग की। नेवादा के बड़ा पिपरहटा गांव के किसानों ने बताया कि 150 बीघा जमीन सिंचाई के अभाव में परती पड़ी है।
विज्ञापन

किसान ओमकार नाथ द्विवेदी ने सरकारी नलकूप के लिए भूमि दान कर दी है लेकिन विभाग सिर्फ जांच और बजट की बात कह रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव से मुख्य सड़क तक 200 मीटर मार्ग अब भी कच्चा है। बारिश में आवागमन ठप हो जाता है। साथ ही इंटरलॉकिंग निर्माण की मांग की गई। ग्राम बिदनपुर ककोढ़ा के किसानों ने तीन वर्ष से लंबित गोशाला निर्माण और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी बन चुकी है पर जल आपूर्ति शुरू नहीं की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में गुलाम हसन, राम प्रकाश पाठक, राजकुमार, शांति देवी, कमला देवी, निर्मला देवी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed