{"_id":"5f1b39018ebc3e63c62b79fd","slug":"demonstration-for-ration-shop-in-tikardih-village-kaushambi-news-ald281890668","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरडीह गांव में राशन की दुकान के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरडीह गांव में राशन की दुकान के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Demonstration for ration shop in Tikardih village
- फोटो : KAUSHAMBI
टीकरडीह गांव में राशन की दुकान के लिए किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू विकास खंड के टीकरडीह गांव के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर गांव में ही कोटे की दुकान आवंटित किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें राशन लेने के लिए तीन किलोमीटर दूर सिंघिया जाना पड़ रहा है।
टीकरडीह गांव के कोटेदार जवाहर लाल मौर्या के खिलाफ पिछले दिनों मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद गांव की दुकान को सिंघिया में अटैच है। गांव के अमित कुमार, श्रवण कुमार, गेंदालाल, संजय गुप्ता आदि का कहना है कि सिंघिया करीब तीन किलोमीटर दूर हैं। गांव के लोगों को वहां राशन लेने जाने में दिक्कत होती है। उन्होंने गांव में ही खुली बैठक कराकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम कोटे की दुकान किए जाने की मांग की। इस दौरान रवि कुमार, आनंद, शशि कुमार, हरीमोहन, विकास कुमार, रामदेव आदि लोग मौजूद रहे।