फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Democracy is being crushed in Bengal, thugs of opponents happening in Bihar

डॉ. दिनेश शर्मा बोले : बंगाल में कुचला जा रहा लोकतंत्र, बिहार में हो रहा विरोधियों का ठगबंधन

Fri, 23 Jun 2023 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 05:51 PM IST
सार

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के अलावा सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हुए। दोनों नेताओं का भाजपाइयों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में हिंदुस्तान का सम्मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
Democracy is being crushed in Bengal, thugs of opponents happening in Bihar
भाजपा नेता डॉ. दिनेश शर्मा और स्वतंत्रदेव का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाने कौशाम्बी आए पूर्व डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने नवीन मंडी ओसा में भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा के मंच से विरोधी दलों पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र कुचला जा रहा है तो मोदी को हराने के लिए बिहार में विरोधी गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन कर रहे हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के अलावा सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हुए। दोनों नेताओं का भाजपाइयों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में हिंदुस्तान का सम्मान बढ़ाया है। पहले अमेरिका जो इसलिए दौड़ता था कि नरेंद्र मोदी को वीजा न मिले, अब वही पिज्जा लिए-लिए उनके पीछे दौड़ रहा है।

विज्ञापन

पहले पाकिस्तान से गोली चलती थी तो यहां से शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए जाते थे। मोदी की सरकार में पाकिस्तान से गोली चलती है तो हिंदुस्तान से गोला। पाकिस्तान से गोला चलता है तो यहां से बम। उन्होंने कहा कि पहले देश में हमले करने के बाद आतंकवादी बिरयानी खाते थे। अब आतंकवादियों की बिरयानी गिद्ध और चील खाते हैं।उन्होंने कहा कि अमेरिका की संसद में सांसद मोदी-मोदी कर रहे हैं तो बिहार में विरोधी दल मोदी को हराने के लिए भ्रष्टाचारियों की बैठक कर रहे हैं। बुआ-भतीजा मिलकर भी योगी और मोदी का बाल-बांका नहीं कर सके। इस दौरान उन्होंने सूबे में कानून व्यवस्था व योगी सरकार की अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने कर दिया था देश का कबाड़ी सा हाल

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा में कहा कि नेहरू और शेख अब्दुल्ला कश्मीर को अलग देश बनाना चाहते थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के संघर्षों से वह बचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की हालत कबाड़ी के जैसी कर दी थी। अटल विहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री बने तो पहली बार लोगों ने हाईवे देखे।

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कश्मीर से धारा-370 हटाई। अब वहां के बच्चे आतंक की शिक्षा नहीं, बल्कि डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की नींव रखी। कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं तब तक बच्चे चाहे हिंदुस्तान में रहें या रूस में हर जगह सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने लोगों से बच्चों को शिक्षा दिलाने, अतीक और मुख्तार की जगह अब्दुल कलाम बनाने, बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान करने की अपील की।

नौ साल में हर घर पहुंचे मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद विनोद सोनकर ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि सरकार की योजनाओं के रूप में अब हर घर मोदी पहुंच गए हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, काशी क्षेत्र के महामंत्री संतोष पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर, शीतला प्रसाद, शिवदानी, संजय जासवाल, आशीष उर्फ बच्चा केसरवानी, विकास द्विवेदी उर्फ पिंटू महराज, मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, भरवारी अध्यक्ष कविता पासी, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा भी मौजूद रहे।

नहीं आए प्रदेश अध्यक्ष

नवीन मंडी ओसा में आयोजित जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मुख्य अतिथि बनाया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके। ऐसे में उनकी जगह पर सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को मुख्य अतिथि बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed