{"_id":"68c5da59988163f96c09f8ef","slug":"demarcation-of-pond-land-was-done-on-the-orders-of-high-court-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130182-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब की भूमि का हुआ सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब की भूमि का हुआ सीमांकन
Sun, 14 Sep 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
रक्सौली गांव में तालाब के अतिक्रमण की जांच के लिए जुटे अधिकारी। संवाद
रक्सौली गांव में तालाब की भूमि पर कब्जे को लेकर दाखिल जनहित याचिका में हाईकोर्ट ने कमीशन जारी कर स्थिति रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को डीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटवाया।
सदर तहसील के रक्सौली गांव का गाटा संख्या 723 तालाब के नाम दर्ज है। इसका रकबा करीब एक बीघा सात बिस्वा है। ग्रामीणों ने इस जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। गांव के राजेंद्र कुमार ने बीते दिनों इसको लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसपर हाईकोर्ट ने कमीशन जारी (गाटे की वर्तमान स्थिति) कर रिपोर्ट मांगी हैं।
शनिवार सुबह अपर जिला जज शीरीन जैदी, डीएम मधुसूदन हुल्गी, एडीएम (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी दयाशंकर, तहसीलदार सिद्धांत कुमार करीब पांच घंटे पैमाइश की। डीएम ने तालाब की भूमि में बने सात मकानों के कब्जाधारकों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई करने के लिए एसडीएम एसपी वर्मा को आदेश दिए हैं।