फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demand to build sub-registrar office near tehsil, memorandum submitted

Kaushambi News: तहसील के समीप उपनिबंधक कार्यालय बनाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

Fri, 05 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 05 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Demand to build sub-registrar office near tehsil, memorandum submitted
भाकियू अराजनैतिक गुट के लोगों ने चायल और सिराथू तहसील में नए प्रस्तावित उपनिबंधक कार्यालय के निर्माण स्थल को तहसील से दूर रखने के विरोध में एडीएम से मुलाकात की और समीप भूमि तलाशने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नूरूल इस्लाम ने कहा कि दोनों तहसीलों में कार्यालय के लिए प्रस्तावित जमीन तहसील से अधिक दूरी पर है। उनका कहना है कि बैनामा करने और कराने वाले किसान-व्यापारी सुनसान क्षेत्र में किसी घटना का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर संगठन तहसील और मुख्यालय स्तर पर शांतिपूर्वक धरना, प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेगा।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए पुराने प्रस्ताव को निरस्त कर तहसील के समीप उपनिबंधक कार्यालय बनाने की मांग की गई। इस मौके पर देवराज तिवारी, रणधीर सिंह चौहान, सुभाष कुमार, मखन लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed