फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demand raised for investigation of benami property of suspended accountant

Kaushambi News: निलंबित लेखपाल की बेनामी संपत्ति की जांच की उठी मांग

Thu, 11 Sep 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for investigation of benami property of suspended accountant
प्रयागराज से कौशाम्बी फोरलेन सड़क के मुआवजे में करोड़ों रुपये के सरकारी धन के बंदरबांट मामले में निलंबित लेखपाल की बेनामी संपत्ति की जांच की मांग उठने लगी है। आमाकुआं गांव के कई पीड़ितों ने सीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रयागराज से कौशाम्बी तक फोरले सड़क बन रही है। सड़क बनाने में लेखपाल ने अधिकारियों से मिलकर सरकारी धन का बंदरबाट किया। पात्रों को उचित मुआवजा न देकर अपात्रों को दिया गया। संवाद न्यूज एजेंसी इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। मामले में लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। कोसम इनाम के मजरा आमाकुआं के जय सिंह, अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, पितंबर लाल, अमृतलाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि हल्का लेखपाल कमलेश कुमार ने राजस्व व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से अपने चहेतों को मुआवजा दिलाकर करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वास्तव में जिन काश्तकारों की जमीन सड़क निर्माण की जद में आई है, उन्हें मुआवजे में वंचित कर दिया गया है। अपने चहेतों से साठगांठ कर फर्जी तरीके से जमीनों को अकृषित करा कर फर्जीवाड़ा कर बड़े पैमाने पर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। इस प्रकार हल्का लेखपाल कमलेश कुमार ने करोड़ों रुपये अर्जित किए हैं।

लेखपाल पर तमाम आरोप लग रहे हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रचलित है। उसमें सभी बिंदुओं पर जांच होगी।
- एसपी वर्मा, एसडीएम मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article