फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Degree college manager's son dies in a road accident

Kaushambi News: डिग्री कॉलेज के प्रबंधक के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Degree college manager's son dies in a road accident
शिवांश की फाइल फोटो
कोखराज क्षेत्र के कासिया पश्चिम गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में अजुहा निवासी शिवांश त्रिपाठी (ईशु महराज) की मौत हो गई। शिवांश रमा देवी शिवमंगल प्रसाद डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अजय कुमार त्रिपाठी के इकलौते पुत्र थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और दोस्तों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सैनी के अजुहा कस्बा निवासी शिवांश त्रिपाठी (30) पुत्र अजय कुमार त्रिपाठी शुक्रवार दोपहर घर से अपनी स्कॉर्पियो लेकर मंझनपुर के लिए निकले थे। दिनभर कामकाज और साथियों के साथ समय बिताने के बाद देर रात वह अपने दोस्त दीपक राय के साथ कोखराज क्षेत्र में स्थित एक होटल में खाना खाने जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो कोखराज थाना क्षेत्र के कासिया पश्चिम गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी आगे चल रहे एक कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे स्कॉर्पियो कंटेनर के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में शिवांश को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर कई साथी वहां पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों के अनुसार, इसके बाद शिवांश को लेकर हाईवे के दूसरी पटरी पर चले गए। थोड़ी देर बाद जब वहां से घर चलने के लिए कहा गया तो याद आया स्कॉर्पियो के पीछे बैग रखा है। इस पर शिवांश हाईवे की दूसरी पटरी पर खड़ी स्कॉर्पियो के पीछे पहुंचे और गाड़ी का पिछला गेट खोलकर बैग निकालने के लिए हाथ अंदर किया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवांश का एक हाथ और पैर कट गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शिवांश का शरीर स्कॉर्पियो के पिछले हिस्से से ही चिपक गया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन समेत अन्य सगे संबंधी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। बेटे की हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिवांश अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी सगाई भी हो चुकी थी। वह घर पर रहकर कॉलेज प्रबंधन कार्य में अपने पिता की मदद करते थे। इकलौते बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसरा हुआ है।

सीओ भैया संतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।

शिवांश की फाइल फोटो

शिवांश की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed