फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   deen dayal upadhyav school girl

आश्रम पद्धति कालेज में छात्राएं बीमार

Mon, 18 Sep 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 18 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
deen dayal upadhyav school girl
kaushambi
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम विद्यालय भरसवां की कई छात्राएं रविवार देर रात बीमार हो गईं। पेट दर्द के साथ वे उल्टी करने लगीं तो कालेज प्रशासन को जानकारी हुई। कक्षा चार की छात्रा सविता की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल लाया गया। उसको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भरसवां में रात करीब दस बजे कई छात्राओं की तबियत खराब हो गई। उल्टी व पेट दर्द से परेशान छात्राएं रोने व चीखने लगीं तो वार्डेन सुनैना को जानकारी दी गई। अस्पताल के कर्मचारी से उनका इलाज कराया गया। कक्षा चार की छात्रा सविता (11) की हालत गंभीर थी। वह पेट दर्द से बेहाल हो चुकी थी। वार्डेन ने एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती छात्रा को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने के साथ कई इंजेक्शन भी दिए गए।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने छात्रा से बात कर उसकी समस्या जानने का प्रयास किया मगर कॉलेज स्टाफ के बीच में बोलने के कारण सफलता नहीं मिली। इससे इमरजेंसी वार्ड का स्टाफ कालेज के शिक्षकों से नाराज था। मामले में समाज कल्याण अधिकारी मंजू सोनकर का कहना है कि एक छात्रा की तबियत खराब हुई है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके परिजनों को भी बुला लिया गया है। इसके अलावा कोई दूसरा नहीं बीमार है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया है। इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छात्रा को पेट दर्द की शिकायत थी। उसका इलाज किया जा रहा है। अब वह सामान्य है। छात्रा कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है कि उसको समस्या क्या है। जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चलेगा।
डॉ. अरविंद कनौजिया
प्रभारी सीमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed