फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of Private Lineman from Current, Commotion

करंट से निजी लाइनमैन की मौत, हंगामा

Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of Private Lineman from Current, Commotion
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
शमसाबाद। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रविवार को रघवापुर गांव में एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर किया। इस बीच जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। करीब तीन घंटे के हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। मामले में सिराथू के अवर अभियंता व ठेकेदार  के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


जिले में निजी नलकूप के लिए अलग से लाइन खींची गई है। इसके लिए फीडर सेप्रेशन का काम कराया जा रहा है। बिजली विभाग ने इस काम का जिम्मा बीटीएल कंपनी को दे रखा है। रविवार को कंपनी का ठेकेदार अरविंद कुमार रघवापुर गांव में पहले से खींची जा चुकी लाइन में टेपिंग का काम करा रहा था। अरविंद ने रविवार को सदर कोतवाली के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन अमित कुमार (20) पुत्र रामलखन को लेकर हाईटेंशन लाइन में टेपिंग का काम करा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही अमित खंभे पर चढ़ा आपूर्ति चालू होने के कारण करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिर गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले अमित की जान चली गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अमित का शव रघवापुर पेट्रोल पंप के सामने रखकर सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना की जानकारी होने पर करीब पांच बजे एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या व इंस्पेक्टर सदर राकेश चौरसिया मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ठेकेदार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें मुआवजा नहीं चाहिए। ठेकेदार को उनके सामने लाया जाए। ठेकेदार ने जानबूझ कर जेई सिराथू से शट डाउन नहीं लिया। आश्वासन के बाद बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया। शाम को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed