{"_id":"5c69b174bdec2253a33c5c47","slug":"death-of-private-lineman-from-current-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से निजी लाइनमैन की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से निजी लाइनमैन की मौत, हंगामा
Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रविवार को रघवापुर गांव में एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर किया। इस बीच जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। करीब तीन घंटे के हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। मामले में सिराथू के अवर अभियंता व ठेकेदार के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
जिले में निजी नलकूप के लिए अलग से लाइन खींची गई है। इसके लिए फीडर सेप्रेशन का काम कराया जा रहा है। बिजली विभाग ने इस काम का जिम्मा बीटीएल कंपनी को दे रखा है। रविवार को कंपनी का ठेकेदार अरविंद कुमार रघवापुर गांव में पहले से खींची जा चुकी लाइन में टेपिंग का काम करा रहा था। अरविंद ने रविवार को सदर कोतवाली के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन अमित कुमार (20) पुत्र रामलखन को लेकर हाईटेंशन लाइन में टेपिंग का काम करा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही अमित खंभे पर चढ़ा आपूर्ति चालू होने के कारण करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिर गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले अमित की जान चली गई।
हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अमित का शव रघवापुर पेट्रोल पंप के सामने रखकर सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना की जानकारी होने पर करीब पांच बजे एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या व इंस्पेक्टर सदर राकेश चौरसिया मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ठेकेदार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें मुआवजा नहीं चाहिए। ठेकेदार को उनके सामने लाया जाए। ठेकेदार ने जानबूझ कर जेई सिराथू से शट डाउन नहीं लिया। आश्वासन के बाद बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया। शाम को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।