फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of infected woman, third death in third wave

संक्रमित महिला की मौत , तीसरी लहर में तीसरी मौत

Thu, 24 Feb 2022 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Death of infected woman, third death in third wave
कोरोना संक्रमण की जद में रही एक महिला की बुधवार को मौत हो गई। साथ ही तीन नए पॉजिटिव केस मिले। वहीं पहले से संक्रमित सात मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जनपद के 62 स्थानों पर कैंप लगाकर कुल 2223 संदिग्धों की कोविड की जांच की गई । लैब से आई रिपोर्ट में तीन लोग संक्रमित मिले। बताया कि चायल क्षेत्र के पन्नोई गांव कि एक 72 वर्षीय महिला दमा से पीड़ित थी।
इलाज के लिए परिजनों ने उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड जांच के दौरान 21 फरवरी को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 तारीख को चिकित्सकों ने स्वरूपरानी में उसे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह महिला की मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक 4928 मरीज संक्रमित मिले हैं। जिसमें 4828 स्वस्थ हो गए हैं। 26 मरीज सक्रिय हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए विभिन्न आयु वर्ग के 7569 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed