{"_id":"64b3b9c6750ab1afd80a4cc3","slug":"death-of-an-innocent-playing-inside-the-house-due-to-electrocution-accident-occurred-due-to-electrocution-in-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक : घर के अंदर खेल रहे मासूम की करंट लगने से मौत, कूलर में करंट उतरने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक : घर के अंदर खेल रहे मासूम की करंट लगने से मौत, कूलर में करंट उतरने से हुआ हादसा
Sun, 16 Jul 2023 03:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 03:05 PM IST
सार
घटना के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के मेहता रोड निवासी संदीप केसरवानी व्यापारी हैं। रविवार को संदीप घर से कुछ ही दूर स्थित दूकान पर थे और उनकी पत्नी गुड़िया व मां शांति देवी घर पर थीं। इसी दौरान खेलने के दौरान संदीप का 12 वर्षीय बेटा ऋत्विक घर में रखे कूलर को छुआ और उसको करंट लग गया।
विज्ञापन
ऋत्विक केसरवानी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता रोड में घर के भीतर खेल रहे एक 12 वर्षीय मासूम बालक की घर में रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के मेहता रोड निवासी संदीप केसरवानी व्यापारी हैं। रविवार को संदीप घर से कुछ ही दूर स्थित दूकान पर थे और उनकी पत्नी गुड़िया व मां शांति देवी घर पर थीं। इसी दौरान खेलने के दौरान संदीप का 12 वर्षीय बेटा ऋत्विक घर में रखे कूलर को छुआ और उसको करंट लग गया।
विज्ञापन
करंट लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह घर की बिजली काटकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। मृत बालक कक्षा 5 का छात्र था। वह भरवारी स्थित केपीएस विद्यालय में पढ़ता था।
विज्ञापन