फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of a woman alive by fire, innocent scurry

आग से जिंदा जलकर महिला की मौत, मासूम झुलसी

Mon, 06 May 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Death of a woman alive by fire, innocent scurry
गैस सिलिंडर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के पकसराई गांव में शनिवार रात खाना बनाते वक्त आग से जिंदा जलकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पंचनामा के बाद बिना पीएम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


     पकसराई गांव की सुशीला (27) पत्नी शिवचरण गृहणी थी। शनिवार रात वह घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। सुशीला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। साथ रही तीन वर्षीय बेटी मनू भी झुलस गई। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन आग बुझाने के बाद आग से झुलसी मां-बेटी को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


रास्ते में सुशीला की मौत हो गई। जबकि मनू को प्रयागराज के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस के मुताबिक ससुराल तथा मायके दोनों पक्षों के लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए पंचनामा करके लाश उनके हवाले कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed