फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death due to the grip of an old man crossing the railway track, accident happened near Atsarai railway station

कौशांबी : रेलवे ट्रैक पार कर रहे वृद्ध की चपेट में आने से मौत, अटसराय रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

Thu, 13 Jul 2023 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 04:09 PM IST
सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढों का मजरा बनियन का पुरा निवासी छेद्दू अग्रहरी पुत्र मेवालाल गुरुवार की सुबह घर से हिसामपुर माढों गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रेलवे लाईन पार करने के लिए ग्रामीण ट्रैक के नीचे बनी पुलिया से होकर आवागमन करते थे। 

विज्ञापन
Death due to the grip of an old man crossing the railway track, accident happened near Atsarai railway station
रेलवे ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय रेलवे स्टेशन के नजदीक डीएफसीसी लाइन पार कर रहे वृद्ध की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढों का मजरा बनियन का पुरा निवासी छेद्दू अग्रहरी पुत्र मेवालाल गुरुवार की सुबह घर से हिसामपुर माढों गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रेलवे लाईन पार करने के लिए ग्रामीण ट्रैक के नीचे बनी पुलिया से होकर आवागमन करते थे। लेकिन बारिश के दौरान पुलिया में पानी भर जाने की वजह से छेददू रेलवे ट्रैक के ऊपर से डीएफसीसी रेल लाइन पार कर रहा था।

विज्ञापन

 

इस दौरान सामने से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। मौजूद लोगों ने हादसा देख रेलवे व पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर औपचारिकता पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर वृद्ध के घरवालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed