फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deadly attack on village head and son, serious

ग्राम प्रधान व बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर

Wed, 23 Feb 2022 08:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on village head and son, serious
सरायअकिल कोतवाली के मल्हीपुर गांव में मंगलवार शाम मामूली विवाद में दबंगों ने ग्राम प्रधान व उनके दिव्यांग बेटे पर लोहे की पाइप व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। दबंगों ने बीचबचाव करने आए बुजुर्ग व महिलाओं को भी पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर जख्मी पिता-पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर गांव के ग्राम प्रधान भगौती प्रसाद निषाद हैं। घर वालों के मुताबिक मंगलवार शाम उनके घर की छोटी बच्चियां करीना व करिश्मा खेतों की ओर घूमने गईं थीं। वहीं, गांव के सुरेश कुमार के नलकूप के पाइप से दोनों पानी पीने लगीं। आरोप है कि सुरेश कुमार ने दोनों बच्चियों को वहीं पर बेरहमी से मारा पीटा। रोते हुए दोनों बच्चियों ने घर आकर मारने-पीटने की बात बताई तो प्रधान भगौती प्रसाद व उनका दिव्यांग बेटा विनय आरोपी सुरेश कुमार के घर उलाहना देने गए।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। परिजनों के मुताबिक कहासुनी के बाद ग्राम प्रधान व उनका बेटा घर चले आए। आरोप है कि इससे नाराज होकर कुछ देर बाद सुरेश कुमार, आदित्य कुमार व उमेश चंद्र लोहे की पाइप व लाठी-डंडे लेकर प्रधान के घर पर चढ़ आए। सभी ने मिलकर दरवाजे पर बैठे ग्राम प्रधान भगौती व उनके दिव्यांग बेटे विनय के सिर पर पाइप और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में पिता-पुत्रों का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो होकर बेहोश गए। बीचबचाव करने दौड़े प्रधान के बड़े भाई नत्थू लाल व बहुओं सुनीति देवी व लालमनी को भी दबंगों ने मारापीटा। पड़ोसियों के बीचबचाव करने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। बुधवार सुबह होश आने पर पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed