{"_id":"66f499b12760af27aa0c2877","slug":"deadly-attack-on-father-of-student-who-went-to-protest-against-teasing-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116744-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छेड़खानी का विरोध करने गए छात्रा के पिता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छेड़खानी का विरोध करने गए छात्रा के पिता पर जानलेवा हमला
Thu, 26 Sep 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली इलाके में बुधवार सुबह हैंडपंप पर पानी भरने गई छात्रा से पड़ोसी युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके पिता पर फरसे से हमला भी किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित पिता ने बताया कि बुधवार सुबह उसकी बेटी घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी दो युवक आए और बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपी बेटी को खींचकर तालाब की ओर ले जा रहे थे। तभी चीख-पुकार सुन पहुंचे पिता के विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ मिलकर उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर पर फरसे से हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों को जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर राजकिशोर ने बताया कि आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।