फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   deadbody found of teen ager boy from yamuna

प्रयागराज के गोताखोरों ने रूसहाई घाट में खोज निकाला अर्पित का शव

Fri, 01 Nov 2019 07:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
deadbody found of teen ager boy from yamuna
deadbody found of teen ager boy from yamuna - फोटो : KAUSHAMBI
प्रयागराज के गोताखोरों ने रूसहाई घाट में खोज निकाला अर्पित का शव
विज्ञापन

चचेरे भाई रवि के साथ गया था यमुना नहाने, बुधवार को मिली था छवि का शव
सरायअकिल। चचेरे भाई रवि के साथ यमुना में डूबे अर्पित का शव गुरुवार को रुसहाई घाट पर बरामद हुआ। प्रयागराज से आए गोताखोरों ने शव बरामद करने में कामयाबी हासिल की। बच्चे का शव देख परिजन दहाड़ें मारकर रो पड़े। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव निवासी विक्रम सिंह और अरुण सिंह किसानी करते हैं। बुधवार को विक्रम का 12 वर्षीय बेटा अर्पित
तिल्हापुर गांव के विक्रम सिंह व अरुण सिंह पारिवारिक भाई है। दोनों लोग किसानी कर परिवार का पेट पालते हैं। बुधवार की शाम चार बजे विक्रम का 12 वर्षीय बेटा अर्पित और अरुण का 10 वर्षीय बेटा रवि बिना किसी से बताए घर से करीब डेढॉ किलोमीटर दूर महरनिया घाट में यमुना नहाने चले गए थे। काफी देर तक दोनों बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान घाट के किनारे दोनों का कपड़ा पड़ा होने से परिजन दंग रह गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों के सहारे खोजबीन कराई तो रवि का शव मिल गया। अर्पित का शव नहीं मिल सका। गुरुवार को प्रयागराज से गोताखोर बुलाए गए थे। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर रूसहाई घाट में अर्पित का शव बरामद किया। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। हर तरह मासूमों के मौत की चर्चा हो रही है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार की शाम अर्पित का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed