फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body thrown in the field after killing the young man, also an attempt to burn the face

युवक की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, चेहरा जलाने का भी प्रयास

Wed, 11 Aug 2021 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the field after killing the young man, also an attempt to burn the face
Dead body thrown in the field after killing the young man, also an attempt to burn the face - फोटो : KAUSHAMBI
कड़ा। स्थानीय कोतवाली के अलीपुरजीता गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। लाश का चेहरा भी जलाने का प्रयास हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा रही। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अलीपुरजीता स्थित दिरगज सिंह इंटर कॉलेज गांव के बाहर खेत में बना है। मंगलवार सुबह स्कूल का चतुर्थ श्रेणी कर्मी कूड़ा फेंकने गया तो बदबू से परेशान हो उठा। किसी मवेशी को मरा जानकर वह पास गया तो वहां युवक का शव देख चीख-पड़ा। मृतक के कपड़े अस्त-व्यस्थ थे और चेहरे को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाने का प्रयास किया गया था। सूचना पर सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नरायण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

लाश के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। बाद में मौके पर जुटी भीड़ ने शव की शिनाख्त गांव के ही रामभवन (27) के रूप में की। अलीपुरजीता गांव निवासी मातादीन के तीन बेटों में रामभवन दूसरे नंबर का था। वह अपने बड़े भाई सोहन के साथ कानपुर की एक नमकीन फैक्ट्री में काम करता था। घरवालों के मुताबिक रामभवन अविवाहित था। पखवाड़े भर पहले ही रामभवन घर आया था। परिवार के लोगों में चर्चा रही कि रामभवन की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं रहती थी। फिलहाल परिवार के लोगों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त हो चुकी है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों के मुताबिक रामभवन की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र कृष्ण नरायण सिंह, सीओ सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed