{"_id":"6557bb5c1386ceb97d074164","slug":"dead-body-of-young-man-returned-from-saudi-arabia-after-18-days-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-5234-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 18 दिन बाद सऊदी अरब से आया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 18 दिन बाद सऊदी अरब से आया युवक का शव
Sat, 18 Nov 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
मृतक संतोष कुमार की फाइल फोटो
कड़ा। सऊदी अरब में सड़क हादसे मृत जिले के एक युवक का शव 11 दिन बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर गांव आया। एयर एंबुलेंस से शव आते ही परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
कड़ाधाम कोतवाली इलाके के मुल्लनपुर निवासी संतोष कुमार मौर्य (45) सऊदी अरब के दम्माम शहर में रहकर पैकिंग का काम करता था। 30 अक्तूबर को सड़क हादसे में संतोष की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोग शव यहां लाने के लिए परेशान थे। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हुई तो उन्होंने दूतावास से संपर्क किया।
डिप्टी सीएम की पहल के बाद 11 दिन बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे संतोष का शव एयर एंबुलेंस से लखनऊ पहुंचा। यहां से सरकारी शव वाहन से शव गांव लाया गया। संतोष के भाई अजय ने बताया कि डिप्टी सीएम ने शव गांव तक लाने में काफी मदद की। संतोष अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को छोड़ गए।