फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of middle aged man found in two pieces on railway track, not identified

Kaushambi : रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

Fri, 02 Jun 2023 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 04:50 PM IST
सार

चरवा कोतवाली इलाके के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का क्षत विक्षत शव मिला है। शव सिर और धड़ से अलग होकर दो टुकड़ों में ट्रैक पर पड़ा था। इसको लेकर इलाके में सनसनी मची हुई है।

विज्ञापन
Dead body of middle aged man found in two pieces on railway track, not identified
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरवा कोतवाली इलाके के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का क्षत विक्षत शव मिला है। शव सिर और धड़ से अलग होकर दो टुकड़ों में ट्रैक पर पड़ा था। इसको लेकर इलाके में सनसनी मची हुई है। मौके पर पहुंची चरवा कोतवाली पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने की कोशिश किया लेकिन सफलता नहीं मिली तो उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह चिल्ला शहबाजी और दनियालपुर गांव के कुछ लोग शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए तो दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का दो टुकड़ों में बंटा हुआ क्षत विक्षत शव देखा। हवाई चप्पल और भूरे कलर की लोवर, शर्ट पहने करीब पचास साल उम्र के इस शख्स का शव मजदूरी करने वाले परिवार का लग रहा था। सूचना पाकर मौके पर चरवा की सैयद सरावां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश किया लेकिं खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा है। ट्रैक पर मिले अधेड़ के शव को लेकर इलाके में सनसनी भी मची हुई है। चरवा पुलिस ने बताया कि अधेड़ ने ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दिया है। शिनाख्त होने के बाद ही पता चलेगा कि अधेड़ कहां का है और उसने यहां आकर अपनी जान क्यों दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed