{"_id":"5d9f7e798ebc3e017941fcb1","slug":"dead-body-of-a-youth-found-kaushambi-news-ald2571520105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबे युवक की दूसरे दिन मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबे युवक की दूसरे दिन मिली लाश
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके के कटरी गांव का मामला, कोहराम, देवी प्रतिमा विसर्जित करने गया था युवक
पश्चिमशरीरा। कटरी गांव स्थित नाले में बुधवार शाम देवी प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान समाए युवक की गुरुवार को दूसरे दिन लाश मिली। गोताखारों ने कीचड़ में फंसा शव निकाला तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिमशरीरा इलाके के गनेशपुर गांव का प्रदीप पाल (25) पुत्र सतीश कुमार किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार शाम ग्रामीणों के साथ देवी प्रतिमा विसर्जित करने कटरी गांव स्थित नाला गया था। यह नाला यमुना नदी से जुड़ा हुआ है। लिहाजा इसमें पानी भी अधिक है। विसर्जन के बाद सभी ग्रामीण वापस लौट गए। प्रदीप देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। सबको शक था कि प्रदीप पश्चिमशरीरा की रामलीला या भरत मिलाप देखने गया होगा। बाद में सुबह गांव के गोताखोरों ने नाले में खोजबीन शुरू की तो प्रदीप की कीचड़ में फंसी हुई लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। दो माह से पत्नी पूजा पाल अपने माइके चंदवन गुरौली थाना कौशाम्बी में रह रही है।