फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a young man found landing in the pond in front of Sadar Tehsil Gate

सदर तहसील गेट के सामने तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Wed, 17 Nov 2021 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found landing in the pond in front of Sadar Tehsil Gate
Dead body of a young man found landing in the pond in front of Sadar Tehsil Gate - फोटो : KAUSHAMBI
सदर तहसील गेट के सामने स्थित एक तालाब में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। मृतक के शरीर पर नीले रंग की टीशर्ट व सिर्फ अंडरवियर थी। आशंका जाहिर की गई कि युवक की हत्या करने के बाद लाश यहां लाकर फेंकी गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के मुख्य गेट के बगल में तालाब है। तालाब में काफी काई जमा है। मंगलवार को मोहल्ले के एक व्यक्ति की बतख तालाब में चली गई। वह उन्हें वहां से निकालने गया था। तभी उसकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी। उसने तत्काल घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। सूचना के बाद कस्बा प्रभारी अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने लाश बाहर निकलवाई। चर्चा रही कि मृतक युवक मुस्लिम बिरादरी का है। हालांकि जिस बस्ती में युवक की लाश मिली वह भी मुस्लिम बाहुल्य है। चर्चा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है। इस बाबत इंस्पेक्टर मनीष पांडेय का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। लाश कई दिन पुरानी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक-साइकिल की टक्कर में तीन जख्मी
सरायअकिल कोतवाली पिपरहटा गांव निवासी सरला देवी पत्नी शिवचरण मंगलवार शाम अपने रिश्तेदार वीरेंद्र के साथ बाइक पर बैठकर गांव लौट रही थी। जैसे ही वह नेवादा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचे ही थे कि सेंवथा गांव निवासी साइकिल सवार युवक शिवधन से टक्कर हो गई। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed