फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a young man found hanging inside the house in suspicious condition

Kaushambi News: संदिग्ध दशा में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 08 Feb 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 08 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging inside the house in suspicious condition
नगर कोतवाली के बंबुरा गांव के समीप छप्परनुमा घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे एक युवक की मंगलवार की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बुधवार की सुबह घर के अंदर उसका शव फंदे से लटकता मिला। पत्नी का कहना है कि रात में झगड़ने के बाद पति ने आत्मघाती कदम उठाया है। युवक की मौत पर परिजन रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन


ओसा निवासी सूरजबली का बेटा दक्खिनी (30) मजदूरी कर परिवार चलाता था। दक्खिनी की शादी मंझनपुर कस्बे के कटरा नगर में रहने वाली लालती देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दक्खिनी अपनी पत्नी के साथ उसके मायके बंबुरा में आकर रहने लगा था। इस दौरान दक्खिनी व लालती से दो बेटियां आंचल (6) व आराध्य (3) हुईं। लालती देवी के मुताबिक वह फिर से गर्भवती है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक दक्खिनी और लालती के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। परिवार के बढ़ते खर्च व ससुराल से अलग रहने का दबाव बना रही पत्नी लालती का विवाद था। इस वजह से दक्खिनी दस दिन पहले ससुराल की खेतिहर जमीन पर छप्परनुमा घर बना कर रहने लगा। मंगलवार की शाम दक्खिनी घर आया तो साढू की मौजूदगी देख आक्रोशित हो गया। इसके बाद रात में उसकी संदिग्ध दशा में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी लालती देवी ने पुलिस को बताया कि रात में झगड़ने के बाद दक्खिनी ने उसे व बच्चों को बाहर निकालकर खुद को अंदर बंद कर लिया था। सुबह देर तक दक्खिनी बाहर नहीं निकला तो लालती किसी तरह अंदर गई। वहां वह फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। लालती ने पुलिस को बताया कि उसके पति दक्खिनी ने फांसी लगाकर जान दी है।
इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। घर वालों ने तहरीर भी नहीं दी है।



हालात बयां कर रहे कुछ और..

जिस झोपड़ीनुमा घर के छत की बल्ली से दक्खिनी का शव लटकने की बात पुलिस को बताई गई, वह महज 8 फीट ऊंची थी। बल्ली से करीब ढाई फीट नीचे लटक रही जानवर बांधने वाली रस्सी से वह लटका था। पुलिस जब पहुंची तो दक्खिनी का शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed