फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree in his in-laws house, father accused of murder.

कौशाम्बी : ससुराल में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 31 Oct 2023 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 03:21 PM IST
सार

सरायअकिल इलाके के म्योहरिया गांव निवासी अमित कुमार (30) की ससुराल बिगहरा उस्मानपुर गांव के रामलखन दिवाकर के यहां है। इन दिनों अमित की पत्नी सीता देवी अपने आठ महीने के बेटे आर्यन के साथ मायके में ही थी।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree in his in-laws house, father accused of murder.
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायअकिल के बिगहरा उस्मानपुर गांव में मंगलवार सुबह युवक का शव बबूल के पेड़ में फंदे पर लटकता हुआ मिला। पेड़ पर शव लटका होने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की  ससुराल बिगहरा गांव में थी, इसलिए सूचना मिलने पर उसकी पत्नी भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गई। सूचना के बाद मौके पर सीओ चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण समेत फोरेंसिक  टीम ने भी जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सरायअकिल इलाके के म्योहरिया गांव निवासी अमित कुमार (30) की ससुराल बिगहरा उस्मानपुर गांव के रामलखन दिवाकर के यहां है। इन दिनों अमित की पत्नी सीता देवी अपने आठ महीने के बेटे आर्यन के साथ मायके में ही थी। सोमवार सुबह बिगहरा गांव से पांच सौ मीटर पहले जवई रोड स्थित बगीचे में सड़क किनारे बबूल के पेड़ पर राहगीरों ने फंदे पर युवक का शव लटकते हुए देखा। पेड़ पर शव लटका होने की सूचना पर जवई और बिगहरा गांव के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

Dead body of a young man found hanging from a tree in his in-laws house, father accused of murder.
घटना के संबंध में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर की छानबीन

बिगहरा के लोगों ने शव की शिनाख्त रामलखन दिवाकर के दामाद अमित के रूप में की। सूचना पर मृतक अमित की रोती बिलखती पत्नी सीता भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में उसके परिजन भी म्योहरिया गांव से बदहवास होकर घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण समेत फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की।

पिता पन्नालाल ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे बेटा अमित ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। घरवालों ने ससुरालियों के खिलाफ अमित को मारकर फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत करा दिया।

अमित के ससुर रामलखन ने बताया कि अमित उनके घर आया ही नहीं था। हां उसने फोन पर बेटी सीता से बातचीत जरूर की थी। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर सारी बातें क्लीयर हो जाएंगी। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

Dead body of a young man found hanging from a tree in his in-laws house, father accused of murder.
पिता की मौत होने पर नानी की गोद में आठ माह का मासूम आर्यन। - फोटो : अमर उजाला।

आखिर फंदे के लिए अमित कहां से लाया साड़ी

अमित का शव पेड़ में फंदे से जिस साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला आखिर वह हरे रंग की नई साड़ी कहां से लेकर आया था। परिजनों के मुताबिक वह ससुराल जाने की बात कहकर निकला था और ससुराल वालों के मुताबिक वह उनके यहां आया ही नहीं था।

जान बचाने की फोन पर लगा रहा था गुहार

मृतक के छोटे भाई सुमित और चचेरे भाई पारस ने बताया कि सोमवार रात अमित ने उनके पास फोन कर रोते बिलखते और चीखते हुए बचा लेने की गुहार लगाई था और कह रहा कि ससुराल वाले उसे मार डालेंगे आकर उसे आकर बचा लो।

विज्ञापन

चार महीने पहले बेरुई चौकी में हो चुका है पति पत्नी के बीच सुलह समझौता

अमित की सास सुमन देवी ने बताया कि दामाद शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर वह आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। चार महीने पहले पति-पत्नी के बीच का मामला बेरुई चौकी पहुंचा था। वहां पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया था। तब से उसकी बेटी सीता मायके में ही है।
 

घटनास्थल के समीप मिले शराब के पाउच और गिलास बना चर्चा का विषय

अमित का शव जिस जगह फंदे पर लटकता हुआ मिला वहीं पास में ही विंडीज ब्रांड की देशी शराब के खाली पाउच, गिलास, माचिस और नमकीन के कुछ रैपर भी पड़े मिले। घटनास्थल के पास ही एक जोड़ी चप्पल और ऊनी मफलर भी पड़ा था। ग्रामीणों ने सारी चीजों को देखा, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने इन सारी चीजों की ओर ध्यान ही नहीं दिया। इन सब बातों की चर्चा ग्रामीणों में होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed