फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a middle-aged man found hanging from a rope inside the house

Kaushambi News: घर के अंदर धन्नी से फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

Wed, 27 Nov 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a middle-aged man found hanging from a rope inside the house
संदीपन घाट कोतवाली के महगांव में मंगलवार सुबह घर के अंदर एक अधेड़ व्यक्ति फंदे से लटका मिला। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महगांव निवासी सूबेदार (45) ने घर के अगले हिस्से में परचून की दुकान चलाते थे। पत्नी कजला देवी ने बताया कि इसी दुकान से ही घर का गुजारा होता है। सोमवार रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। मंगलवार सुबह नींद से उठने पर कमरे का नजारा देख चीखें निकल गईं।
विज्ञापन

कमरे में सूबेदार का शव धन्नी के सहारे नाॅयलान की रस्सी से लटक रहा था। परिजनों के रोने-बिलखने पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूबेदार ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पड़ोसियों के बीच घरेलू कलह से आजिज आकर मौत को गले लगाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि घर वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट व जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed