फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dead body hanged after killing young man

युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव

Wed, 29 Sep 2021 07:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
dead body hanged after killing young man
युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव
विज्ञापन

परिवार से अलग दूसरे घर में रहता था युवक, बदबू आने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
सदर कोतवाली के देवखरपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली के देवखरपुर गांव में बुधवार सुबह एक बंद मकान के अंदर संदिग्ध स्थिति में एक युवक का फांसी से लटकता हुआ शव मिला। लाश सड़ कर फूल चुकी थी और शरीर काला पड़ने लगा था। मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला बंद था। जबकि पीछे वाला दरवाजा खुला था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चार से पांच दिन पहले किसी ने युवक की हत्या करने के बाद शव फांसी से लटका दिया था। घटना की जानकारी पर सीओ सदर डॉ. केजी सिंह, इंस्पेक्टर मनीष पांडेय, चौकी प्रभारी राजीव नारायण मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवखरपुर निवासी लल्लू साहू का पूरा परिवार गांव वाले घर में रहता है। लल्लू का एक बेटा मिथिलेश बाजार स्थित एक कमरे में अकेला रहता है। मिथिलेश चाट का ठेला लगाया करता था। घरवालों से कोई मतलब नहीं रखता था। बताया जाता है कि बाजार के अन्य लोगों के साथ भी उसकी नहीं बनती थी। बस कुछ नशेड़ी दोस्त ही थे, जिनके साथ बैठकर वह खाता-पीता था। पिछले कई दिनों से मिथिलेश दिखाई नहीं दे रहा था। उसके कमरे में भी बाहर से ताला बंद था। लोगों ने सोचा कि शायद कहीं गया होगा। इस वजह से किसी ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार सुबह जब उसके कमरे से बदबू आने लगी तो लोगों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन की तो मकान के पिछले हिस्से का दरवाजा खुला था। अंदर मिथिलेश का शव फांसी से लटक रहा था। माना जा रहा है कि मिथिलेश के किसी करीबी ने ही हत्या करने के बाद उसे खुदकुशी का रूप देने के लिए लाश फांसी पर लटका दी। तभी तो बाहर के दरवाजे में ताला बंद करके वह इत्मिनान के साथ पीछे के रास्ते से भाग गया।
विज्ञापन

---------------------
शराब के कारण पत्नी ने छोड़ा था साथ
मंझनपुर। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला कि मिथिलेश को शराब पीने की लत थी। पत्नी इसका विरोध किया करती थी। इसी वजह से अक्सर विवाद होता था। नतीजतन पत्नी मिथिलेश को छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्रॉपर्टी का विवाद भी हो सकता है कारण
मंझनपुर। मिथिलेश देवखरपुर के जिस घर पर कब्जा किए था वह कीमती था। वहां पर कोई कारोबार किया जा सकता था। लेकिन शराबी प्रवृत्ति का मिथिलेश न खुद धंधा करना चाहता था और न ही परिवार के किसी सदस्य को वहां फटकने दे रहा था। इसे लेकर घर में भी तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

--------------
इनका कहना है
देवखरपुर गांव में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लाश सड़ चुकी थी। इस वजह से हत्या या खुदकुशी के बाबत कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
डॉ.केजी सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed